भाकियू कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर टोल प्लाजा पर डिप्टी सीएम के सामने किया प्रदर्शन, झंडे भी दिखाए

By राजीव शर्मा | Jul 26, 2021

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और पदाधिकारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं, पुलिस बल की मौजूदगी में भाकियू पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा से निकले डिप्टी सीएम के काफिले के सामने प्रदर्शन किया और भाकियू के झंडे लहराए।  

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर पर संसद पहुंचे राहुल गांधी, कहा- काले कानून वापस लेने पड़ेंगे 

जब कार्यकर्ता स्पष्ट जबाव नहीं दे पाए तो मेरठ से मुजफ्फरनगर को जाने वाली टोल प्लाजा की एक और दो लेन को रिजर्व कर दिया। इस पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डिप्टी सीएम का काफिला जब टोल पर पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भाकियू के कब्जे वाली पांच और छह नंबर की लेन से उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi