ट्रैक्टर पर संसद पहुंचे राहुल गांधी, कहा- काले कानून वापस लेने पड़ेंगे

Rahul Gandhi
अंकित सिंह । Jul 26 2021 11:01AM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी स्वयं ट्रैक्टर चला रहे थे जबकि उनके साथ पंजाब और हरियाणा के कांग्रेस सांसद बैठे हुए थे।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इन सबके बीच विपक्ष भी सरकार पर खूब हमलावर है। पहले सप्ताह में कृषि कानूनों को लेकर संसद के दोनों सदन नहीं चल सके हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि दूसरे सप्ताह में भी संसद में हंगामा देखने को मिल सकता है। इन सबके बीच राहुल गांधी ने आज ट्रैक्टर चला कर संसद पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी स्वयं ट्रैक्टर चला रहे थे जबकि उनके साथ पंजाब और हरियाणा के कांग्रेस सांसद बैठे हुए थे।

ट्रैक्टर के आगे कृषि कानून के खिलाफ पोस्टर चिपकाया गया है। उस पर लिखा है किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून को वापस लो वापिस लो। राहुल गांधी ने कहा कि यह काले कानून है। इन्हें हर हाल में वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून 2-3 उद्योगपतियों के फायदे के लिए है। किसानों को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का हक उनसे छीना जा रहा है। सरकार किसानों को देश विरोधी बता रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़