रात को निकलना मना है! BLA ने ऐसा डराया, सरकार ने यात्रा पर ही बैन लगाया

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2025

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हाल के दिनों में विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमले बढ़ गए हैं। बीएलए अब पाकिस्तान सरकार को खुली चुनौती पेश कर रही है। पाकिस्तानी सेना भी बलूच विद्रोहियों के हमले रोकने में नाकाम दिख रही है। बलूचिस्तान की सरकार ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयुक्तों ने अधिसूचना जारी कर प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। यह प्रतिबंध क्वेटा-ताफ्तान रोड, लोरलाई-डेरा गाजी खान रोड, सिबी रोड, कोस्टल हाईवे और झोब-डेरा इस्माइल खान रोड सहित कई हाईवे पर लागू है।

इसे भी पढ़ें: China भेजने वाला था अपनी प्राइवेट आर्मी, तभी पाकिस्तान पर एक साथ हो गया 72 हमला

ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा, जब बलूचों ने उन्हें शर्मशार करने वाली चुनौती दी। 339 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया गया, लेकिन कई लोगों की जान भी गवानी पड़ी। इसमें ज्यादतर पाकिस्तानी सेना और पुलिस के जवान शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

नासिक में 517 लोगों ने एक साथ Shankh बजाकर बनाया Guinness World Record

Cyclone Alert: Odisha में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम Mohan Majhi ने 8 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

जिम्बाब्वे पर जीत के बाद कप्तान Smriti Mandhana ने की भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान से भड़की BJP, NDA नेताओं ने साधा निशाना