BLA का 39 जगहों पर हमला, जान बचाकर भागी पाकिस्तान आर्मी

By अभिनय आकाश | May 11, 2025

आपने वह पुरानी कहावत बहती गंगा में हाथ धोना तो जरुर सुना होगा। भारत के पश्चिम में जो गंदगी है, उसे साफ करने के लिए गंगा जी निकल रही है। जी हां, इसे आप इस तरह से देख सकते हैं कि पाकिस्तान के आतंक के अड्डों पर भारत की तरफ से करारा प्रहार करके उसकी कमर तोड़ी जा रही है। वहीं कई और दावेदार भी इसमें शामिल होते नजर आ रहे हैं जो मानों कह रहे हैं कि हम भी इस सफाई अभियान में साथ देने वाले हैं। बीएलए यानी बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान को पैरालाइज कर दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान में 39 अलग-अलग स्थानों पर समन्वित हमलों की एक श्रृंखला की जिम्मेदारी ली है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया : सरकारी सूत्र

बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच के अनुसार, बलूच लिबरेशन आर्मी को विदेशी प्रॉक्सी कहने वाले भाड़े के हत्यारों को पता होना चाहिए कि पाकिस्तानी सेना खुद एक भाड़े का हथियारबंद गिरोह है जो चीनी पूंजी और पापा जोन्स पर पलता है। सेना की वर्दी का मतलब बदलता रहता है- कभी बंदरगाहों की रखवाली, गलियारों की रखवाली, कभी कर्जदाताओं की संतुष्टि के लिए सेवा करना। हर युग में बदलते आकाओं की मर्जी के मुताबिक अपनी दिशा तय करने वाली सेना राष्ट्रीय सेना नहीं, बल्कि व्यापारिक सेना है। बलूच भूमि के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा इस भाड़े के कब्जे वाली सेना पर हमले और भी तीव्रता से जारी रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता