Naturally Pink Lips: रोजाना कैस्टर ऑयल लगाने से गुलाबी हो जाएंगे काले होंठ, जानिए कैसे करें अप्लाई

By अनन्या मिश्रा | Dec 28, 2023

सभी लोगों की लगभग यही चाहत होती है कि उनके बाल और त्वचा अच्छे हों। साथ ही आपने यह भी देखा होगा कि लोग बालों और त्वचा पर अरंडी का तेल लगाते हैं। तो वहीं कुछ लोग इसका सेवन भी करते हैं। क्योंकि अरंडी कई चीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। अरंडी में ओमेगा-6 और 9 जैसे हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ई की भी अच्छी खासी मात्रा पायी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Viral Roasted Tea Recipe: सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही रोस्टेड टी रेसिपी, चाय प्रेमी एक बार जरूर करें ट्राई

साथ ही रोजाना होंठों पर इस तेल को लगाने से होंठ कोमल व गुलाबी होते हैं। कई लोगों के होंठ काले हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको होंठों पर अरंडी का तेल लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसको किस तरह से लगाना चाहिए।

कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे

होंठ नैचुरली मॉइश्चराइज होने के साथ हाइड्रेट रहते हैं।

लिप्स के आसपास की पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।

डेड स्किन साफ हो जाती है।

ड्राईनेस कम हो जाती है।

कटे-फटे होंठ मुलायम हो जाते हैं।

काले व चपटे होंठ मुलायम व गुलाबी हो जाते हैं। 

कैसे करें अप्लाई

होंठों को स्वस्थ व नैचुरली गुलाबी बनाने के लिए आप अरंडी के तेल को सीधे तौर पर होंठों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको अरंडी के तेल की 1-2 बूंद लेनी है। फिर इसे होंठों पर अप्लाई करने के साथ हल्के हाथों से थोड़ी देर मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपके होंठ मुलायम व गुलाबी हो जाएंगे।

इसके अलावा आपको अरंडी के तेल से बना लिप बाम भी मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। या फिर आप इस तेल से घर पर आसानी से लिप बाम बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक पैन में शिया बटर का छोटा से टुकड़ा डालना है। जब यह पिघल जाए, तब इसमें 1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच अन्य तेल व थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस आसान तरीके से आपका लिप बाम बनकर तैयार हो जाएगा। इस लिप बाम को नियमित होंठों पर अप्लाई करने से आपके होंठ नैचुरली गुलाबी हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम