Black Lives Matter | मैच से पहले घुटनों पर क्‍यों बैठे भारतीय खिलाड़ी, पाकिस्तान से हार के बाद हो रही आलोचना

By रेनू तिवारी | Oct 25, 2021

भारत लगातार पिछले तीन दशकों से टी20 विश्व कप में जीतता आया है लेकिन 24 अक्टूबर 2021 को पाकिस्तान ने भारत को  टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में 10 विकेट से हरा दिया। भारत की इस शर्मनाक हार से फैंस का दिल टूट गया। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर्स का सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं कि यह मात्र खेल है और खेल में हार जीत लगी रहती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग भारतीय क्रिकेटर्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वॉर्मअम मैच में मिली जीत से टीम ओवर कॉन्फिडेंस में थी। वहीं कुछ लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के समर्थन में घुटने के बल बैठने को लेकर भी उनकी आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: PM आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का शुभारंभ, मोदी बोले- पहले की सरकारों ने यूपी को विकास से रखा दूर 

 रोहित शर्मा और केएल राहुल के बल्लेबाजी के लिये उतरने से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने टीम डगआउट के बाहर घुटने के बल बैठकर इस वैश्विक मुहिम को समर्थन दिया। पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने अपने दिल पर हाथ रखकर मुहिम को समर्थन दिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार इस तरह से समर्थन जताया है। कोहली ने दस विकेट से मिली हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इस बारे में पूछे जाने पर कहा ,‘‘ हमें प्रबंधन से वैसे निर्देश मिले थे। पाकिस्तानी टीम भी इस मुहिम में समर्थन के लिये राजी हो गई थी और हमने भी रजामंदी जताई। इसी तरह से यह तय हुआ।’’ अमेरिका में पिछले साल मई में अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिसकर्मी के हाथों मौत के बाद से दुनिया भर के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर नस्लवाद के खिलाफ इस आंदोलन को समर्थन जताया है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट