नये कृषि कानूनों के कारण हो रही आलू, प्याज की कालाबाजारी: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

बांकुरा (पश्चिम बंगाल)।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के कारण आलू, प्याज की कालाबाजारी हो रही है और जरूरी वस्तुओं की कीमत बढ़ रही है। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केन्द्र सुनिश्चित करे कि इन चीजों की कालाबाजारी ना हो और राज्यों को इन समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक अधिकार दिए जाएं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने CMs से थोड़ी भी ढिलाई ना बरतने को कहा, पहले से ज्यादा सतर्क रहने पर दिया जोर

प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने विनाशकारी कृषि कानून बनाए हैं जिनके कारण आलू, प्याज जैसी जरूरी चीजों की कालाबाजारी हो रही है।’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘पहले हम इन जरूरी चीजों की कीमतों पर नियंत्रण रखते थे, लेकिन केन्द्र के कानूनों ने राज्यों से यह अधिकार छीन लिया है। इससे किसानों और ग्राहकों को नुकसान हो रहा है।’’ केन्द्र सरकार पर इन कानूनों के जरिए किसानों से सबकुछ लूटने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आलू के दाम में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल रहे आलू, प्याज जैसी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार को दोष नहीं दिया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा