अंतरिक्ष इंजीनियर केनेथ केली- जिनके डिजाइन एंटिना से चंद्रमा पर पहुंचने में मिली थी मदद!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2021

वाशिंगटन। अश्वेत इलेक्ट्रानिक इंजीनियर केनेथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके द्वारा डिजाइन एंटिना से चंद्रमा पर पहुंचने, टीवी एवं रेडियो संचार के लिए उपग्रह बनाने में मदद मिली और उनकी डिजाइन से नासा को परग्रहियों की तलाश के लिए मंगल पर भेजे गए रोवर से संचार स्थापित करने में मदद मिली। केली ने अमेरिकी नौसेना में नस्लभेद की दीवार गिराने के लिए भी कार्य किया। उनके बेटे रॉन केली ने बताया कि केनेथ केली की 27 फरवरी को मौत हुई। वह पार्किंसन की बीमारी से ग्रस्त थे।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन ने कहा, महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका अब वापस लौट रहा

केली ने रडार एवं एवं एंटिना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पेटेंट अपने नाम कराया था। उन्होंने शुरुआत में ह्यूज्स विमान के लिए काम किया था जिससे निर्देशित मिसाइल प्रणाली और उपग्रह बनाने में मदद मिली, जिसकी वजह से धरती पर बैठकर अपोलो मिशन पर नजर रखना संभव हुआ।

प्रमुख खबरें

West Bengal में लोगों ने लगातार तीसरी बार Modi सरकार बनने का जताया विश्वास

Lucknow में SP अध्यक्ष Akhilesh Yadav के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP की चिंता मुश्किलें

धोनी CSK परिवार का हिस्सा या मेंटोर नहीं रहेंगे तो मुझे आश्चर्य होगा : Matthew Hayden

फूलपुर में Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi की रैली में उमड़ा जनता का हुजूम, अव्यवस्था के कारण भाषण नहीं दे सके दोनों नेता