फूलपुर में Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi की रैली में उमड़ा जनता का हुजूम, अव्यवस्था के कारण भाषण नहीं दे सके दोनों नेता

By एकता | May 19, 2024

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फूलपुर में इंडिया गठबंधन के नेताओं अखिलेश यादव और राहुल गांधी की एक संयुक्त रैली थी, जिसमें हंगामा होने की खबरें सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग बैरिकेड तोड़कर मंच पर चढ़ गए, जिससे मंच पर जगह ही नहीं बची। इस अव्यवस्था की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हो गयी कि अखिलेश और राहुल को बिना भाषण दिए रैली से निकलना पड़ा। दोनों ने स्टेज पर अन्य नेताओं से मुलाकात की और फिर बिना जनता को संबोधित किए दोनों रैली से निकल गए।

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal Assault Case । सबूत जुटाने में लगी दिल्ली पुलिस, सीएम आवास से जब्त किया सीसीटीवी डीवीआर

समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अब दोनों नेता यमुनापार के मुंगारी में संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन ने इलाहाबाद सीट कांग्रेस को दी है, जहां से उज्ज्वल रमण सिंह प्रत्याशी हैं। वहीं फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने मजिस्ट्रेट को धमकी के मामले में दर्ज की NCR, अज्ञात लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Shanghai Masters: Rafael Jodar ने Daniil Medvedev को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kolkata में Durga Puja की भीड़ संभालने को 9 IPS अधिकारी तैनात, 11 सूत्री एडवाइजरी जारी

Russia Sanctions पर 60 दिनों की मोहलत, वैश्विक प्रभाव का अध्ययन करेगा US