Skin Care Tips: काली हो चुकी पीठ मिनटों में हो जाएगी साफ, नींबू की मदद से आएगा निखार

By अनन्या मिश्रा | May 20, 2023

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने शरीर के सभी हिस्सों का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। लेकिन कई बार पीछे का हिस्सा जैसे पीठ आदि का ख्याल रखना भूल जाते हैं। कई बार पीठ सफाई की कमी या फिर लगातार धूप के संपर्क में आने से काली हो जाती है। हालांकि जब यह समस्या लड़कियों के साथ होती है तो उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कई आउटफिट्स ऐसे होते हैं, जिनमें पीठ का कुछ हिस्सा दिखता है। फिर चाहे किसी ड्रेस में डीप नेक हो या लो कट नेक हो। 

इसे भी पढ़ें: Underarms Care In Summer: अंडरआर्म्स की समस्या से ऐसे पाएं निजात, कॉन्फिडेंट होकर पहन सकेंगी कट स्लीव ड्रेस

एलोवेरा और नींबू का रस

सबसे पहले एक कटोरी में दो नींबू का रस ले लें और फिर इसके दो बड़े चम्मच एलोवेरा मिक्स कर लें।

अगर आपके घर में एलोवेरा लगा तो फ्रेश एलोवेरा ज्यादा फायदेमंद होगा। 

इसके बाद दोनों को अच्छे से मिलाकर पीठ के काले पड़ चुके हिस्से में लगा लें। 

कुछ मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें और फिर लूफा की मदद से हल्का स्क्रबिंग करें

इसके बाद पीठ को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।

बेसन और नींबू का रस

हर किचन में बेसन तो जरूर मौजूद होता है। बेसन कई त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।

इसके लिए एक चम्मच बेसन और एक नींबू के रस को अच्छे से मिला ले। 

फिर इसमें दो चम्मच दही और एक स्पून गुलाबजल एड करें। 

अब इसे अच्छे से मिलाने के बाद पीठ पर अप्लाई करें और 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। 

फिर गीले और हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे पानी से साफ कर लें।

मसूर की दाल और नींबू 

एक कटोरी में मसूर दाल का पाउडर और दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 

इसके बाद इसमें दही और एलोवेरा मिक्स करें। 

अब इस मिश्रण को अपनी पीठ पर स्क्रब करते हुए अप्लाई करें। 

इसे पीठ पर तब तक लगा रहने दें, जब तक यह अच्छे से सूख न जाए। 

इसके बाद पानी से पीठ को साफ कर लें।

चावल का आटा और नींबू

एक कटोरी में तीन चम्मच चावल के आटे के साथ दो चम्मच सादा दही डालें।

इसके बाद इसमें नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

अब इस पैक को करीब 10 मिनट तक पीठ पर लगा रहने दें। 

फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए पीठ को साफ कर लें। 

क्या रखें सावधानी

बता दें कि नींबू के कारण स्किन में जलन की समस्या हो सकती है। लेकिन इस दौरान ज्यादा जलन महसूस होने पर फौरन पानी से धो लें। 

अगर आपकी स्किन की टैनिंग काफी डीप है, तो खुद कोई उपाय आजमाने की जगह एक्सपर्ट्स से सलाह ले लें।

स्किन पर अगर किसी भी होम रेमिडी से ज्यादा दिक्कत हो, उसका इस्तेमाल फौरन रोक दें। 

किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

पीठ का कालापन या ब्लैक पैच किसी बीमारी की ओर भी इशारा कर सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना