सोशल मीडिया के जरिए लोगों को करते थे ब्लैकमेल, भोपाल पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Jun 19, 2021

भोपाल। देश में सोशल मीडिया को क्राइम टूल के रूप में इस्तेमाल करने के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच भोपाल पुलिस की साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दें कि तीनों आरोपियों को अलवर और हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने करीब 60 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए है। जिनमें कई आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे।

वहीं, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले सोशल मीडिया पर लड़कियों की आईडी से दोस्ती का हाथ बढ़ाते थे। इसके बाद वे उन्हें अपने जाल में फंसाकर अश्लील क्लिप भेजते और पैसों की डिमांड करते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिए उन्होंने यह रास्ता चुना था।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान