मध्य प्रदेश के बालाघाट में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Balaghat police
प्रतिरूप फोटो
सुयश भट्ट । Jun 17 2021 1:20PM

मध्यप्रदेश की बालाघाट पुलिस ने एक बड़ा अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बालाघाट पुलिस ने 20 करोड़ ‌की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है।बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के इनपुट पर मध्यप्रदेश, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस की संयुक्त में साइबर धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने एक बड़ा अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बालाघाट पुलिस ने  20 करोड़ ‌की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 300 से अधिक मोबाइल, 10 लाख नगद, 75 से अधिक क्रेडिट कार्ड जब्त करने के साथ 30 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज किए है।

बता दें कि इस मामले में पूरे देश में 20 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के इनपुट पर मध्य प्रदेश, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस की संयुक्त में साइबर धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।जिसमें 700 से अधिक ऑपरेटर थे। जानकारी के अनुसार गिरोह देश के 18 से अधिक राज्यों में लोगों को अपना शिकार बना रहा था।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश के खेमका बनें लोकेश जांगिड़,4 साल में 8 बार हुआ ट्रांसफर 

पुलिस ने‌ साइबर ठगी नेटवर्क के 8 मुख्य संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बालाघाट से दो, झारखंड से 4 और आंध्र प्रदेश से 2 आरोपी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आयकर विभाग और ईडी से भी संपर्क किया हैं। 

वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस खुलासे के बाद कहा कि साइबर फ्रॉड की शिकायत पर मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले में 20 करोड़ की साइबर हेराफेरी का खुलासा किया है जो 18 राज्यों में चल रहा था। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें:सीएम शिवराज और पीएम मोदी की मुलाकात पर कांग्रेस ने कहा कि नहीं पसंद है मोदी को शिवराज,बीजेपी ने किया कांग्रेस पर पलटवार 

गृह मंत्री में कहा कि इस पूरे गिरोह में 700 से 800 लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। बालाघाट की पुलिस दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर गिरोह की खोज कर रही है। और इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। गृह मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी हालत में ओटीपी शेयर नहीं करें और अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हुआ हो तो वह बालाघाट पुलिस से संपर्क करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़