Blake Lively और Taylor Swift की दोस्ती का दर्दनाक अंत, अभिनेत्री ने स्वीकारी रिश्ते में दरार की बात

By एकता | Jun 23, 2025

अभिनेत्री ब्लेक लाइवली का अपने 'इट्स एंड्स विद अस' को-स्टार जस्टिन बाल्डोनी के साथ विवाद चल रहा है। अभिनेत्री ने अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था, जिसकी सुनवाई अगले साल मार्च में होगी। इससे पहले दोनों पक्ष खुद को मजबूत करने के लिए सबूत जुटाने में लगे हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में जज ने फैसला सुनाया था कि टेलर स्विफ्ट को ब्लेक के साथ अपने मैसेज बाल्डोनी की लीगल टीम को शेयर करने होंगे क्योंकि अभिनेत्री ने अपने मुकदमे में कहा है कि उन्होंने हॉलीवुड सिंगर को सेट पर अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताया था।

इसे भी पढ़ें: Heads of State की रिलीज से पहले चर्चा में Priyanka Chopra, द टुनाइट शो से उनका लुक वायरल

स्विफ्ट के करीबी ने कहा, दोस्ती खत्म हो चुकी है

स्विफ्ट के करीबी सूत्र ने कहा कि गायिका को इससे उबरने में समय लगेगा, लेकिन दोस्ती खत्म हो चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लैक ने जो भी किया उसकी वजह से टेलर शोषित महसूस कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्लेक ने जो किया है, वह अपने बच्चों की गॉडमदर का शोषण करना और लोगों को यह सोचने के लिए प्रेरित करना है कि वह उनके सर्वोत्तम हितों का ख्याल रख रही थी। सूत्र ने कहा कि दोनों के बीच जो कुछ हुआ, वह ब्लेक की वजह से है, और इसके लिए वह खुद को ही दोषी ठहरा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

TMC में बागी नेताओं की वापसी नहीं होगी, Abhishek Banerjee ने रैली में किया साफ

Rishabh Pant के 50 Test के बाद Ravichandran Ashwin की दो टूक सलाह: अब टीम की जरूरत के हिसाब से खेलें

Abhishek Banerjee के PA Sumit Roy की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 31 अगस्त तय

बांग्लादेश के धोखे का भारत करेगा इलाज, 24 घंटे में ढाका पर 3 बड़े प्रहार