गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 लोगों की जलकर हुई दर्दनाक मौत

By अंकित सिंह | Apr 01, 2025

गुजरात के बनासकांठा जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने  पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक फैक्ट्री के मलबे से 13 शव निकाले जा चुके हैं। पूरा आरसीसी स्लैब ढह गया था। राहत दल मलबा हटा रहा है। इस घटना में घायल हुए चार लोगों की हालत स्थिर है। पुलिस जांच जारी है, आगे की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है।

इसे भी पढ़ें: Grenade Attack on Amritsar Temple: बाइक रोकी, ग्रेनेड फेंका और हो गया धमाका...अमृतसर के मंदिर पर हमले का CCTV वीडियो आया सामने

बंगाल के दक्षिण 24 परगना में विस्फोट

वहीं, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन के सुदूर पथरप्रतिमा इलाके में सोमवार रात एक घर-सह-फैक्ट्री के अंदर संग्रहीत पटाखों में विस्फोट होने से एक परिवार के बच्चों सहित कम से कम आठ सदस्यों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि विस्फोट चंद्रकांत बानिक के घर-सह-फैक्ट्री के अंदर हुआ। परिवार के कम से कम तीन और सदस्य घायल हो गए, जिन्हें डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे पथरप्रतिमा से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक समीर कुमार जना ने कहा कि यह एक लाइसेंस प्राप्त फैक्ट्री थी।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार