इजरायली दूतावास के बाहर धमाके के बाद एस जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2021

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए हल्के आईईडी धमाके के कुछ घंटे बाद इजरायल के अपने समकक्ष गाबी अश्केनाजी से फोन पर बात की और उन्हें इजरायल के राजनयिकों तथा उसके मिशनों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारत ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भारत और इजरायल के बीच राजनयिक संबंधित स्थापित होने की 29वीं वर्षगांठ के दिन हल्की क्षमता का यह आईईडी धमाका हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में दूतावास के बाहर विस्फोट पर इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा- सभी राजनयिक और कर्मचारी सुरक्षित 

वहीं, अश्केनाजी ने कहा कि जयशंकर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारतीय अधिकारी धमाके में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिये गंभीरता से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, भारत के विदेश मंत्री ने मुझे आश्वासन दिया है कि भारतीय अधिकारी सभी इजरायली राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध हैं और विस्फोट में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिये गंभीरता से कार्रवाई करेंगे। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और इजरायल की ओर से पूरे सहयोग और मदद का वादा करता हूं।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट