चेहरे पर आएगा Natural Glow, दाग-धब्बों की छुट्टी! घर पर बनाएं ये स्पेशल DIY Toner

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 30, 2026

ज्यादातर महिलाएं अपने चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और त्वचा संबंधित समस्या को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। यदि आपके भी स्किन पर दाग-धब्बे और रेशेज को कम करना चाहती हैं, तो अब आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट यूज करने की जरुरत नहीं है। इसको आप घर पर आसानी से एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे टोनर का बनाएं, जो आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है।

चेहरे के लिए खास टोनर

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है कि यदि आप भी उन्हें महिलाओं में से एक हैं, जो त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरुरत नहीं है। यदि आप घर पर ही इस खास टोनर बनाना चाहती हैं, तो इसे आप आसान तरीके से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए ये जरुरी सामग्री।

टोनर बनाने के लिए सामग्री

 - खीरे का रस

 - आलू का रस

 - गुलाब जल

टोनर बनाने का तरीका

 - घर पर रहकर आप कम समय में एक खास होममेड टोनर तैयार कर सकती हैं।

 - इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप कटोरी में खीरे का रस और आलू का रस निकाल लें।

 - दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा गुलाब जल ऐड कर सकते हैं।

 - फिर इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में भी भरकर रख सकती हैं। 

 - रोजाना रात में सोने से पहले आप चेहरा धो लें और इस मिश्रण को फेस पर लगा लें।

 - इसको आप रात भर लगा रहने दें, फिर दूसरे दिन सुबह अपना चेहरा आप धो सकती हैं।

 - यदि आप इस सीरम का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो सबसे पहले पैच टेस्ट कर लें। 

प्रमुख खबरें

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे

Sanju Samson के बाद Riyan Parag बने Rajasthan के नए Captain, बताई Team की भविष्य की Strategy