हॉकी में भारत की बेटियों का डंका! New Zealand को रौंदकर जीता Nations Cup, Pro-League में जगह पक्की

By एकता | Jun 21, 2026

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड को फाइनल में 2-0 से धूल चटा दी और एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने टीम के लिए इनामों की बौछार कर दी है। हर खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर मेंबर को 1.5 लाख रुपये का कैश रिवॉर्ड देने का ऐलान किया गया है।

पूरे टूर्नामेंट में रही बादशाहत

भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। ग्रुप स्टेज में भारत ने यूएसए, जापान और उरुग्वे को मात दी, जबकि सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से बुरी तरह रौंदकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की दीपिका सबसे ज्यादा 6 गोल करने वाली संयुक्त खिलाड़ी रहीं।

प्रो-लीग में मिली डायरेक्ट एंट्री

यह भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने अगले सीजन की एफआईएच हॉकी विमेंस प्रो-लीग के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जो भारतीय हॉकी के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत