लाखों माताओं का आशीर्वाद, मेरी ताकत और प्रेरणा है: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2022

श्योपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें ‘‘लाखों माताओं’’ का आशीर्वाद प्राप्त है और यह उनकी बड़ी ताकत व प्रेरणा है। शनिवार सुबह को अपने जन्मदिन के मौके पर जिले के कराहल कस्बे के मॉडल स्कूल मैदान में महिला स्वयं सहायता समूह के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ मेरे जन्मदिन को याद किया गया। मुझे ज्यादा याद नहीं है, लेकिन सुविधा रही और इस दिन कार्यक्रम नहीं होतातो आमतौर पर मेरा प्रयास रहता कि मैं अपनी मां के पास जाऊं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का वादा किया

उन्हें प्रसन्नता होगी। आपका आशीर्वाद हम सब के लिए बहुत बड़ी ताकत है, बड़ी ऊर्जा है, प्रेरणा है। मेरे लिए तो देश की मां, बहनें, बेटियां, मेरा सबसे बड़ा रक्षा कवच हैं। शक्ति का स्रोत हैं। मेरी प्रेरणा हैं।’’ इससे पहले सुबह मोदी ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में नामीबिया से भारत में बसाने के लिए ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत लाए गए चीतों को विशेष बाड़े में छोड़ा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। उन्होंने कहा कि आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति का परचम लहरा रहा है।

प्रमुख खबरें

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की