Sunday Remedies: रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से बरसेगी कृपा, इन चीजों के दान से घर में वास करेंगी मां लक्ष्मी

By अनन्या मिश्रा | Jul 27, 2023

हिंदू धर्म में सूर्य पूजा सूर्य देव को समर्पित है। हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ठीक उसी तरह से रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता हैं। मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने से भगवान सूर्यदेव की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं कि रविवार को सूर्य पूजा के दौरान क्या करना चाहिए और इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

सूर्यदेव को रविवार को अर्घ्य देने का बहुत महत्व माना जाता है। इस दौरान सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े धारण कर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। 

सूर्य देव को अर्घ्य देने के दौरान जल में रोली, लाल पुष्प, अक्षत और मिश्री डालने के बाद अर्घ्य देने से सूर्य नारायण की कृपा बरसती है।

इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाकर विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Iadana Mata Temple: राजस्थान के इस मंदिर में देवी मां करती हैं अग्निस्नान, विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया यह रहस्य

जरूर करें ये उपाय

रविवार को सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति को जीवन में यश-कीर्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। 

वहीं रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर भी घी का दीपक जलाकर रखना चाहिए। इससे जातक को सूर्यदेव के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। इस उपाय को करने से व्यक्ति के घर मे मां लक्ष्मी का वास होता है।

इस दिन सूर्य देव की पूजा लाल रंग के वस्त्र पहनकर करना चाहिए। साथ ही चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए।

दान-पुण्य

रविवार के दिन व्रत के साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन विशेष तौर से 4 चीजों का दान करना काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि जो भी जातक रविवार के दिन गुड़,दूध,चावल और कपड़े का दान करता है। उससे सूर्य देव बहुत प्रसन्न होते हैं और उनका कोई भी काम नहीं रुकता है।

रविवार को करें यह कार्य

रविवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

रविवार के दिन दान करने से जातक को 1 लाख यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

इस दिन पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

प्रमुख खबरें

Delhi के नरेला में Mercedes कार ने वैगन-आर को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

Iran का ऐलान: US व्यवहार सुधारे तभी खुलेगा Strait of Hormuz जलमार्ग

PM Modi से US VP JD Vance ने फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

Delhi CM Rekha Gupta ने INA Delhi Haat में Teej Festival मनाया, कारीगरों का हौसला बढ़ाया