स्थिति अनुकूल होते ही ब्लिंकन की चीन जाने की मंशा: अमेरिकी विदेश विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हालात अनुकूल होते ही चीन की यात्रा करना चाहते हैं। उनके प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। ब्लिंकन को इस साल की शुरुआत में चीन की यात्रा करनी थी। उनकी इस यात्रा के कुछ दिन पहले अमेरिकी हवाई क्षेत्र में एक चीनी जासूसी गुब्बारा दिखने के बाद यात्रा रद्द कर दी गई थी। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उनका (चीन) जाने का इरादा है। जैसे ही स्थिति अनुकूल होगी और यात्रा की अगर कोई योजना बनती है तो वह चीन जाना चाहेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: Internet तक पहुंच के मामले में पाकिस्तान दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में शामिल: रिपोर्ट

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्लिंकन हालात अनुकूल होने पर चीन की अपनी यात्रा को कार्यक्रम फिर से बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हमेशा अमेरिका और पीआरसी के बीच संचार के विश्वसनीय माध्यमों का आह्वान किया है।’’ पटेल ने विदेश विभाग में संवाददाताओं से कहा कि चीन के साथ संचार के माध्यम खुले रखना अमेरिका के दृष्टिकोण का एक प्रमुख सिद्धांत रहा है क्योंकि यह इस बेहद जटिल द्विपक्षीय संबंध से जुड़ा है।

प्रमुख खबरें

Energy Shortage in Bangladesh: 8 बजे बंद होंगे शॉपिंग मॉल, संकट से निपटने के लिए मांगा भारत का Diesel Support

Lok Sabha की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वंदे मातरम का हुआ गान, पीएम मोदी-अमित शाह रहे मौजूद

हूती विद्रोहियों का सबसे बड़ा हमला..सऊदी के जहाज को उड़ाया!

कर्नाटक विधानसभा में Food Safety Raid, थाली में मिले Cockroaches, मंत्रियों की सेहत से खिलवाड़