चीनी विदेश मंत्री से मिले ब्लिंकन, कहा: अमेरिकी संप्रभुता का उल्लंघन अस्वीकार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2023

चीन के कथित जासूसी गुब्बारे को लेकर संबंधों में आई कड़वाहट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को अपनेचीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की और अमेरिकी संप्रभुता के “अस्वीकार्य” उल्लंघनका मुद्दा उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन युद्ध में रूस को मदद पहुंचाने को लेकर चीन पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतरयह बातचीत की।

अमेरिका और चीन के रिश्तों में तब और खटास आ गई थी जब अमेरिका ने कहा कि चीन ने अमेरिकी हवाई क्षेत्र में एक जासूसी गुब्बारा छोड़ा, जिसे अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर नष्ट कर दिया। गुब्बारा प्रकरण के बाद ब्लिंकन ने अपनी निर्धारित चीन यात्रा रद्द कर दी थी। अगर ब्लिंकन 5-6 फरवरी को चीन की यात्रा करते तो यह बीते पांच साल में किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का पहला चीन दौरा होता।

दोनों देश इस यात्रा को कड़वाहट भरे रिश्तों को बेहतर बनाने के अवसर के तौर पर देख रहे थे। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच इस बातचीत से पहले वांग ने शनिवार को कहा था, ‘‘ (चीनी गुब्बारे को मार गिराने की अमेरिकी) हरकत यह नहीं दर्शाता है कि अमेरिका बड़ा एवं मजबूत है बल्कि यह बिल्कुल विपरीत कहानी कहती है।’’

ब्लिंकन ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भी बात की। प्राइस ने बताया, “”यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध को लेकर विदेश मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चीन रूस को भौतिक समर्थन प्रदान करता है या प्रणालीगत प्रतिबंधों से बचने में उसकी सहायता करता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

प्रमुख खबरें

AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की छापेमारी, Raghav Chadha की जगह मिलते ही रडार पर आए लवली यूनिवर्सिटी के मालिक

Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips

मुंबई को मिली पावर की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश