एंटनी ब्लिंकन की भारत यात्रा: अफगानिस्तान के हालात और पाकिस्तान के आतंकी वित्त पोषण पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

नयी दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की 27 जुलाई से भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरू हो रही है और इस दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी तथा आतंक के वित्त पोषण और सुरक्षित पनाहगाहों के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच क्वाड के मसौदे के तहत सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी। चार देशों के समूह क्वाड के विदेश मंत्री स्तर की बैठक इस वर्ष के अंत में होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत ने सरकार से पूछा सवाल, पेगासस का वित्तपोषण किसने किया?

सूत्रों ने बताया कि रक्षा के क्षेत्र में दोनों पक्ष सहयोग को प्रगाढ़ करने के तरीके तलाशेंगे। इसके अलावा भारत स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की मांग करेगा, जिसमें खासतौर पर छात्रों, पेशेवरों और कारोबारियों के लिए यात्रा नियमों में ढील तथा अन्य मानवीय मामलों के अलावा परिवारों को मिलाना सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। सूत्रों ने बताया, ‘‘महत्वपूर्ण दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी साजो सामान की लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं की आवश्यकता पर भी बातचीत होने की संभावना है।’’ दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत से संबंधित कोविड सहयोग और सुरक्षा परिदृश्य पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में