Blinkit स्टोर के फ्रीजर में दिखा चूहा, FDA ने क्विक कॉमर्स कंपनियों पर की सख्त कार्रवाई

By Neha Mehta | Aug 16, 2026

महाराष्ट्र में क्विक-कॉमर्स के जरिए घर तक खाना और किराना पहुंचाने वाली कंपनियों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ठाणे के कल्याण स्थित गॉडरेज हिल इलाके में एक Blinkit स्टोर के आइसक्रीम फ्रीजर के अंदर कथित तौर पर चूहा दिखाई देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच खाद्य सुरक्षा और स्टोर्स की साफ-सफाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक आइसक्रीम खरीदने के लिए स्टोर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर फ्रीजर के भीतर घूम रहे एक चूहे पर पड़ी। चूहा पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स के आसपास दिखाई दे रहा था। युवकों ने तुरंत मोबाइल फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Vimal विज्ञापन मामले में FDA ने अजय देवगन, शाहरुख और टाइगर को भेजा नोटिस

निलंबित लाइसेंस में Blinkit के पांच, Zepto के पांच और Instamart के दो प्रतिष्ठान शामिल हैं। इसके अलावा भगवती स्टोर्स और Swinsta Ent Pvt Ltd के एक-एक लाइसेंस पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई। इस बार FDA की टीमों ने सिर्फ स्टोर की साफ-सफाई देखकर मामला खत्म नहीं किया। खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव से लेकर कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तक कई बिंदुओं पर जांच की गई। इनमें खाद्य सामग्री के स्टोरेज की स्थिति, तापमान नियंत्रण, सफाई, कीट नियंत्रण, फूड हैंडलर्स की हाइजीन, FIFO/FEFO नियमों का पालन, खाद्य सुरक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और लाइसेंस का प्रदर्शन जैसे पहलू शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: खराब खाना बेचने और गंदगी पर FDA का एक्शन, Blinkit , Zepto समेत 14 लाइसेंस निलंबित

FDA के मुताबिक जहां गंभीर स्तर पर नियमों का उल्लंघन मिला, वहां लाइसेंस निलंबित करने जैसी कार्रवाई की गई। मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित एक Blinkit सुविधा में भी कई गंभीर कमियां सामने आईं। जांच के दौरान चिलर रूम का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पाया गया, जिसे निर्धारित मानक से अधिक बताया गया। इसके अलावा करीब 40 फूड हैंडलर्स का मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ था और इससे जुड़े रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे। कई कर्मचारी बिना हेडगियर, एप्रन और दस्ताने के काम करते मिले। स्टोरेज एरिया में सामान व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा गया था। कुछ रैक क्षतिग्रस्त या जंग लगे हुए पाए गए।

इसके अलावा शाकाहारी, मांसाहारी, पका हुआ खाना और डेयरी उत्पादों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था में भी कमी पाई गई। FDA ने कर्मचारियों की ट्रेनिंग और फूड सेफ्टी सुपरविजन से जुड़े पहलुओं पर भी सवाल उठाए। मुंबई के घाटकोपर स्थित एक अन्य Blinkit सुविधा में भी स्थिति बेहतर नहीं मिली। यहां ड्रेनेज और कचरा निपटाने की व्यवस्था में कमी सामने आई। फ्रोजन फूड के लिए जरूरी तापमान नियंत्रण भी संतोषजनक नहीं था। खुले खाद्य पदार्थों के स्टोरेज वाले हिस्से में लाइटिंग फिक्स्चर सुरक्षित तरीके से कवर नहीं थे। हाउसकीपिंग की स्थिति भी खराब पाई गई। FDA की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुविधा को कुल 74 में से 34 अंक, यानी करीब 46 प्रतिशत मिले और इसे नियमों के लिहाज से गैर-अनुपालन वाली सुविधा माना गया।

इसे भी पढ़ें: Delhi में शनिवार को छाए रहेंगे बादल, IMD ने जताया हल्की बारिश का अनुमान

जांच का असर सिर्फ Blinkit तक सीमित नहीं रहा। पुणे के लोहगांव इलाके में Zepto से जुड़े एक आउटलेट का लाइसेंस भी निलंबित किया गया। FDA के निरीक्षण में कुछ खाद्य उत्पाद उनकी घोषित ‘Use By’ तारीख पार करने के बाद भी स्टोर किए गए पाए गए। इसके साथ ही FIFO/FEFO प्रणाली का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था। स्टोरेज की साफ-सफाई, कीट नियंत्रण और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर भी गंभीर कमियां दर्ज की गईं।

प्रमुख खबरें

राजनीति में आना... TMC के Asish Banerjee ने सुसाइड नोट में लिखे हैरान करने वाले सच

IRS Officer से Aam Aadmi Party तक, जानें Arvind Kejriwal के जीवन के रोचक किस्से

FIH World Cup में भारत से मुकाबले पर बोले पाकिस्तानी कप्तान अबु बकर, रैंकिंग मायने नहीं रखती

Novak Djokovic सिनसिनाटी ओपन में पहले ही दौर का मुकाबला हारे, तिरांते ने दी मात