By एकता | Aug 16, 2026
ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और पूर्व डिप्टी स्पीकर रहे आशीष बनर्जी रविवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने पार्टी ऑफिस में मृत पाए गए। उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। 75 वर्षीय आशीष बनर्जी रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे थे। वे साल 2001 से 2026 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने आगे लिखा कि आज उन्हें अहसास हो रहा है कि राजनीति में कदम रखना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। पेशे से शिक्षक रहे आशीष बनर्जी ने लिखा कि उन्होंने पूरी जिंदगी कभी गलत तरीके से एक पैसा नहीं लिया और हमेशा बच्चों को मुफ्त पढ़ाया। इसे भी पढ़ें: Ashish Banerjee का शव बीरभूम के TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद
आशीष बनर्जी ने नोट में तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी में खुद को किनारे किए जाने और अपनी छवि खराब करने की साजिशों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वे कभी किसी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। इसी निराशा में उन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ियों को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इसे भी पढ़ें: समृद्ध पश्चिम बंगाल से ही पूरा होगा PM Modi का Viksit Bharat का सपना, बोले शुभेंदु अधिकारी
आशीष बनर्जी बंगाल की राजनीति का एक बड़ा नाम थे। वे रामपुरहाट से पांच बार विधायक चुने गए और ममता सरकार में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे। इसके अलावा वे कृषि और शिक्षा विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरे राजनीतिक हलके में शोक की लहर है और विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।