Diabetes Diet: खाने से बाद बढ़ता है ब्लड शुगर, तो 30 मिनट पहले करें बादाम का सेवन, कम होगी डायबिटीज

By अनन्या मिश्रा | Apr 11, 2023

बादाम खाने के अनगिनत फायदे तो आप सभी जानते होंगे। बदाम में विटामिन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे सभी पोषक तत्व होते हैं। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के बेहतर कामकाज के लिए काफी आवश्यक होते हैं। बता दें कि बादाम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिसके चलते बादाम को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर फूड माना जाता है। भारतीय शोधकर्ताओं ने हाल ही में डायबिटीज के मरीजों पर बादाम के पड़ने वाले प्रभावों को लेकर दो तरह के अध्ययन किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Diabetes Tips: क्या डायबिटीज के मरीजों को आम पहुंचाता है नुकसान, जानिए क्या कहती है ये रिपोर्ट

कम होगा ब्लड शुगर 

शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर आप खाना खाने से पहले बादाम खाते हैं तो भोजन के बाद आपके ब्लड शुगर में कमी आ सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं इससे सी-पेप्टाइड, इंसुलिन और गल्कागॉन लेवल में भी सुधार होता है। साथ ही ग्लूकोज वैरिबिलिटी और ग्लाइसेमिक पैरामीटर में सुधार देखने को मिलता है।

एक दिन में खाएं इतने बादाम

आमतौर पर बहुत से लोग सुबह के समय बादाम खाना पसंद करते हैं। एक दिन में 5-6 बादाम का सेवन करते हैं। वहीं इस स्टडी की ऑथर सेंटर फॉर न्यूट्रिशन रिसर्च डॉ. सीमा गुलाटी और फोर्टिस सीडीओसी हॉस्पिटल फॉर डायबिटीज एंड एलाइड साइंसेज के चेयरमैन डॉक्टर ने बताया कि प्रतिदिन भोजन करने से पहले 20 ग्राम या 17-18 बादाम खाने चाहिए। बता दें कि इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी शामिल है। 

इतने लोगों पर किया गया अध्ययन

इस अध्ययन में 27 पुरुषों और 33 महिलाओं को शामिल किया गया। यह वह लोग हैं, जिनमें किसी न किसी कारण से डायबिटीज होने का खतरा है। यानि की अध्ययन में शामिल लोग प्री-डायबिटीज के श्रेणी में हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन लोगों को भोजन से पहले बादाम खाने पर भोजन के बाद ब्लड शुगर में कमी पाई गई। इसके अलावा सीरम इंसुलिन, ब्लड ग्लूकोज, प्लाज्मा ग्लूकागन और सीरम सी-पेप्टाइड में भी कमी देखी गई।

कैसे कम होता है ब्लड शुगर

शोधकर्ताओं का मानना है कि खाना खाने के पहले बादाम खाने से इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार होता है। बादाम में फाइबर होता है जो आंतों के कामकाज को बढ़ावा और सुचारू रूप से चलाता है। यह ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने का कम करता है। बादाम में पाया जाने वाला हेल्दी फैट गैस्ट्रिक खाली करने के समय को धीमा कर सकती है। बादाम में पाया जाने वाला मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड इंसुलिन रेसिस्टेंट को बढ़ा सकती है।

कच्चे बादाम ज्यादा फायदेमंद

अक्सर लोग भीगे बादाम खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस अध्ययन के अनुसार, कच्चे बादाम का सेवन अधिक फायदेमंद होता है। जब कच्चे बादाम का सेवन किया जाता है। तो वह पोषक तत्वों की संरचना को वैसे ही बनाए रखते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि भीगे हुए बादाम में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा हो जाती है। साथ ही बादाम के छिलकों के नीचे मौजूद जरूरी पोषक तत्व भी नकल जाते हैं।

पोषक तत्व और फायदे

बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर पाया जाता है। रोजाना बादाम के सेवन से न सिर्फ डायबिटीज में राहत मिलती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। बता दें कि 20 ग्राम बादाम में 2.9 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसमें 116 कैलोरी होती है। स्टडी के अनुसार, बादाम कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है।

प्रमुख खबरें

Indian Ocean में US Navy का बड़ा एक्शन, संदिग्ध Iranian Oil Tanker को रोका, बढ़ा टकराव का खतरा।

Border पर भारत ने किया खतरनाक शेषनाग से धमाका, दहल उठे मुनीर-शहबाज

खोल दो नहीं तो...हॉर्मुज में चीन की एंट्री, ईरान को दिया सख्त आदेश!

Hormuz Strait में US की कार्रवाई से गरमाई सियासत, World Energy सप्लाई पर बढ़ा संकट का खतरा।