खून की जांच बता सकती है कि आपका आहार संतुलित हैं या नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2018

वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों का कहना है कि खून की एक साधारण जांच से यह पता करने में मदद मिल सकती है कि व्यक्ति संतुलित आहार ले रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया संतुलित आहार के शरीर पर प्रभाव की सटीकता में सुधार में मदद कर सकती है। दरअसल, संतुलित आहारों के क्लीनिकल ट्रायल्स और उनका स्वास्थ्य पर असर अक्सर इस वजह से सही दिशा में नहीं बढ़ पाता कि प्रतिभागी बताए गए भोजन को सही तरीके से नहीं लेते हैं।

‘अमेरिकन जर्नल आफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन’ में बताई गई प्रक्रिया संतुलित आहार का पालन करने के उद्देश्य और तरीके बता सकती है। अमेरिका में ‘ जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ ’ के वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग किया।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव