उत्तर प्रदेश के आगरा में खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2024

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बरहन थाने के गोहीला गांव में दो पक्षों के बीच एक-दूसरे पर लाठियों और डंडो से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि गोहिला गांव में रहने वाले पूर्व प्रधान के बेटे राघवेंद्र और धर्मवीर पक्ष के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों ओर से लाठी- डंडों से हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि राघवेंद्र ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर घूमने गया था कि तभी धर्मवीर के साथ आए कृष्ण, रवि, भोला, गौरव आदि ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बरहन थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से घायल हुए लोगों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम