खूनी खेल तभी रूकेगा जब केन्द्र जम्मू-कश्मीर को लेकर अपना रवैया बदलेगा: महबूबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के प्रति सोमवार को संवेदनाएं जताते हुए कहा कि यह खूनी खेल तभी रूकेगा जब केन्द्र जम्मू-कश्मीर को लेकर अपना रवैया बदलेगा।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। खूनी खेल तभी रूकेगा जब भारत सरकार जम्मू-कश्मीर को लेकर अपना रवैया बदलेगी।’’ उन्होंने पाकिस्तान को लेकर ‘‘अपना जुनून खत्म करने’’ और अपने घर को संभालने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को लेकर जुनून छोड़ें और अपने घर को संभालें। मौजूदा रूख से हालात बिगड़ेंगे ही और देश का ध्रुवीकरण होगा।’’

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम