BMC Elections 2026 | जांच के दौरान 2,516 में से 167 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

By रेनू तिवारी | Jan 01, 2026

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए 2,516 में से 167 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र बुधवार को जांच के दौरान खारिज कर दिए गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक विज्ञप्ति में, बीएमसी ने बताया कि 227 सदस्यीय नगर निकाय के लिए दाखिल किए गए कुल 2,516 नामांकन पत्रों की 31 दिसंबर को जांच की गई, जिनमें से 2,231 वैध पाए गए। जांच के दौरान खारिज किए गए 167 नामांकन पत्रों में से सबसे अधिक34एस-वार्ड के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में खारिज किए गए, जहां 85 फॉर्म दाखिल किए गए थे। इसके अलावा एम ईस्ट-एम वेस्ट निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में 141 नामांकन पत्रों में से 23 खारिज कर दिए गए।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अगले साल जनवरी में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। भगवा पार्टी, जो महायुति का नेतृत्व कर रही है, राज्य में हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित है और नगर निगम चुनावों में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: नव वर्ष 2026 का आगाज़! राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने नए साल पर शुभकामनाएं दीं, समाज में 'शांति और खुशी' के लिए प्रार्थना की

BJP, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में BMC चुनाव लड़ रही है। हालांकि दोनों पार्टियों ने अभी तक सीट-बंटवारे के समझौते की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने पहले इंडिया टीवी को बताया था कि BJP BMC की 227 सीटों में से 140 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दूसरी ओर, शिंदे सेना 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम