By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025
दिल्ली की एक अदालत ने ‘‘बीएमडब्ल्यू कार-मोटरसाइकिल टक्कर’’ मामले की आरोपी गगनप्रीत कौर की जमानत याचिका पर अपना फैसला शनिवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गर्ग ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। कौर (38) को 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आर्थिक मामलों के विभाग में उपसचिव नवजोत सिंह (52) हरि नगर में रहते थे।
चौदह सितंबर की दोपहर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी भी घायल हुई थीं। सिंह अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से दर्शन करके घर लौट रहे थे।