रोजाना मस्कारा का इस्तेमाल: कहीं बन न जाए आंखों की सेहत के लिए खतरा, जानें क्या हैं जोखिम

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 10, 2025

कर्षक दिखाने में मदद करता है। अब चाहे ऑफिस हो, पार्टी या रोजमर्रा के मेकअप में महिलाएं बिना सोचे-समझे मस्कारा को डेली रूटीन में जरुर शामिल करती हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं यह नहीं जानती है कि रोजाना मस्कारा लगाने की आदत आपकी आंखों की सेहत पर धीरे-धीरे प्रभाव डालती हैं। मस्कारा में पाए जाने वाले केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स और वाटरप्रूफ फॉर्मूले पलकों को कमजोर बना सकते हैं और आंखों में जलन, खुजली या इफेंक्शन का कारण बन सकता है। आमतौर पर मस्करा को सही से ना हटाया जाए या फिर एक्सपायर्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आइए आपको बताते हैं रोजाना मस्कारा लगाने से क्या होता है?

- डेली मस्कारा लगाने से आंखों में जलन, खुजली या रेडनेस हो सकती है, खासकर संवेदनशील आंखों वालों में। अक्सर केमिकल्स आंखों को इरिटेट करता है।

- अगर आप रोजाना मस्कारा लगाते हैं, तो इसे सही तरीके से ना हटाने से पलकें कमजोर होकर टूटने लगती हैं और कई बार तो झड़ने लगती हैं।

- यदि आप पुराना या एक्सपायर्ड मस्कारा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बैक्टीरिया पैदा होने का घर बन जाता है। जिस करण से आपको आई इंफेक्शन, स्टाई या कंजक्टिवाइटिस हो सकता है।

- मस्कारा में मौजूद होता है अल्कोहल और प्रिजर्वेटिव्स, जो पलकों को ड्राई और बेजान बना सकता है।

-  कुछ लोगों के लिए मस्कारा से वॉटरिंग, सूजन या एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें।

- अगर आप बार-बार मस्कारा अप्लाई करेंगी तो आंखों की नेचुरल नमी प्रभावित हो सकती है जिससे ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या बढ़ सकती है।

सेफ्टी टिप्स

अगर आप हर 3-4 महीने में मस्कारा बदलें व सोने से पहले इसे पूरी तरह से हटाएं। इसके अलावा, वाटरप्रूफ मस्कारा रोज न लगाएं और आंखों में इंफेक्शन हो तो मस्कारा इस्तेमाल ना करें।

प्रमुख खबरें

120 साल पुरानी योजना को Omar Abdullah ने किया बहाल, Pakistan हैरान, Indus Waters Treaty पर रोक के बीच J&K में बढ़ेगी बिजली उत्पादन क्षमता

बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिये एक सराहनीय पहल

Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ, Rajnath Singh का Pakistan को संदेश, कोई दुस्साहस किया तो...

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up