BMW Group की बीते वर्ष भारत में कार बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप की भारत में बिक्री बीते वर्ष सालाना आधार पर 14 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 18,001 इकाई रही। इसमें मिनी ब्रांड की 730 इकाइयां शामिल हैं।

कंपनी ने दिसंबर 2024 को समाप्त साल में कुल 15,723 कारें बेची थीं। इसमें बीएमडब्ल्यू की 15,014 इकाइयां और मिनी ब्रांड की 709 इकाइयां थी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया में बीएमडब्ल्यू, मिनी ब्रांड की कारें और मोटोरार्ड ब्रांड की मोटरसाइकिलें शामिल हैं बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘‘वर्ष 2025 बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के लिए अच्छा साल रहा है, जिसमें अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। हमने कार बिक्री में 18,000 इकाई का आंकड़ा पार कर लिया है। हमने लक्जरी खंड में औसत से ज्यादा 14 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल की है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद