Insurance Sector में बड़ी हलचल, IndiaFirst Life में BNP Paribas Cardif की एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 25, 2026

फ्रांस की बीमा कंपनी बीएनपी परिबा कार्डिफ ने शुक्रवार को निजी इक्विटी फर्म वारबर्ग पिन्कस से इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। हालांकि सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। यह सौदा पूरा होने के बाद इंडियाफर्स्ट लाइफ में बैंक ऑफ बड़ौदा की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत रहेगी, जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास नौ प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

इसे भी पढ़ें: वी-मार्ट रिटेल का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 47.21 करोड़ रुपये हुआ

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ देवदत्त चंद ने कहा कि यह समझौता परिसंपत्ति प्रबंधन क्षेत्र में पहले से मौजूद साझेदारी का विस्तार है। वारबर्ग पिंकस के भारत प्रमुख नरेंद्र ओस्तवाल ने कहा कि बीएनपी परिबा कार्डिफ के रणनीतिक निवेशक के रूप में जुड़ने से इंडियाफर्स्ट लाइफ की वृद्धि को नई गति मिलेगी।

प्रमुख खबरें

आदेश नहीं, आपसी सहमति, छात्रों के भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच RSS प्रमुख Mohan Bhagwat का बड़ा संदेश

Devshayani Ekadashi: धार्मिक ही नहीं Scientific वजहों से भी खास है चातुर्मास, जानें क्या करें और क्या न करें

Pakistan vs West Indies Test Series | पाकिस्तान को बड़ा झटका! पीठ की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए अब्दुल्ला फ़ज़ल

Elon Musk की कंपनी SpaceX ने टेक्सास से लॉन्च किया सबसे शक्तिशाली Starship Rocket