गुजरात तट के पास नौकाएं डूबी, एक मछुआरे की मौत, सात लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

ऊना (गुजरात)|  गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के ऊना तहसील में रात में तूफानी मौसम के बीच समुद्र तट के पास लगी नौकाओं के डूब जाने के बाद एक मछुआरे का शव मिला है और सात अन्य अब भी लापता हैं।

इसे भी पढ़ें: अगले साल की शुरुआत में होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी : डॉट सचिव

नवाबंदर के सरपंच सोमवर मजीठिया के अनुसार, जब मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद आधी रात के आसपास तेज हवाएं चलीं और ऊंची लहरें उठने लगीं, उस वक्त मछुआरे तट के पास लगी हुई नौकाओं में सो रहे थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि कम से कम पांच नौकाएं पूरी तरह से नष्ट हो गईं, पांच पलट गईं और लगभग 40 अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि शुरू में 12 मछुआरे लापता हुए थे लेकिन उनमें से चार तैरकर किनारे पर आ गए थे।

इसे भी पढ़ें: मानवीय आधार पर अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के भारत के प्रस्ताव को पाक ने ठुकराया : रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि एक मछुआरे का शव दोपहर में तट के पास मिला जबकि सात अन्य अब भी लापता हैं।

प्रमुख खबरें

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी