सिंध नदी में पलटी नाव, लापता हुए दो बच्चें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By सुयश भट्ट | Jan 29, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सिंध नदी में शुक्रवार को एक नाव के पलट जाने से दो नाबालिग लापता हो गई हैं। जबकि इसमें 10 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। नाव में लोगों की संख्या अधिक होने से यह हादसा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:भय्यू महाराज सुसाइड केस में आरोपियों को 6-6 साल कैद, जिला कोर्ट ने सुनाई सजा 

कुशवाहा ने कहा कि इनमें से 10 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। जिनमें द्रौपती बघेल (16 साल) निवासी हिलगवां थाना रौन एवं ओम बघेल (13) निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल की टीम और नयागांव एवं रौन पुलिस मौके पर दोनों की तलाश कर रही है। 

आपको बता दें कि शनिवार सुबह सात बजे से रेस्क्यु टीम फिर नदी में बच्चों की तलाश कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही भिंड अनुविभाग और लहार अनुविभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। पड़ताल के दौरान एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पूरी घटना को आसानी से देखा जा रहा है। घटना होते ही नदी के दोनों किनारों पर खड़े लाेगों में चीख पुकार मच गई और गांव के तैराक बचाव के लिए नदी में उतर गए।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw

उत्तर प्रदेश 2027 का विधानसभा चुनाव: भाजपा का डेमेज कंट्रोल का प्रयास