महाराष्ट्र तट पर संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप, नौसेना अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2025

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास एक संदिग्ध नाव, संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव देखी जाने के बाद पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को अपनी तलाशी और जांच तेज कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को भारतीय नौसेना के रडार पर नाव को रेवदंडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखा गया। अधिकारी ने बताया कि यह संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव थी, लेकिन नाव को रोके जाने के बाद इसकी पहचान और अन्य विवरण का पता लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में राफेल विमानों पर चीन ने क्या झूठ फैलाया, भड़के मोदी के दोस्त मैक्रों लेंगे जिनपिंग से बदला?

उन्होंने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और एहतियात के तौर पर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नवंबर 2008 में भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान से मुंबई तट की ओर आए और राज्य की राजधानी में तीन दिनों तक उत्पात मचाया, जिसमें 166 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Adhik Bhanu Saptami 2026: Adhik Maas में सूर्य पूजा का महासंयोग, जानें Date और महत्व

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी