Fangirl Moment... फ्लाइट अटेंडेंट की शर्ट पर Bobby Deol ने दिया ऑटोग्राफ, Video सोशल मीडिया पर Viral

By एकता | Dec 17, 2023

फिल्म एनिमल की अपार सफलता ने अभिनेता बॉबी देओल को उनके करियर के शिकार पर पहुंचा दिया है। पिछले दो हफ्तों से बॉलीवुड गलियारों समेत पूरे देशभर में 'लार्ड बॉबी' का नाम गूंज रहा है। अभिनेता जहाँ भी जा रहे हैं, फैंस में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग रही है। इन सब के बीच अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, अभिनेता एक फ्लाइट अटेंडेंट की शर्ट पर अपना ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। बॉबी का ये ऑटोग्राफ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Gita chetri 🧿 (@gitachetri9)

इसे भी पढ़ें: अभिनेता Saurav Das ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Darshana Banik से रचाई शादी, यहां देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें

गीता छेत्री ने इससे पहले रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ भी वीडियो शेयर किए हुए हैं। बॉबी देओल की ही तरह रणबीर और रश्मिका भी गीता की शर्ट पर साइन करते नजर आ रहे हैं। बता दें, 15 दिनों में 'एनिमल' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 796.00 करोड़ रुपये कर ली थी। शनिवार के आंकड़े जोड़ने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वैश्विक स्तर पर 800 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Gita chetri 🧿 (@gitachetri9)

प्रमुख खबरें

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी