फ्लाइट में सिगरेट की कश, बीच सड़क पर छलकाए जाम, विवादों से है बॉबी कटारिया का पुराना नाता, दोषी पाए जाने पर हो सकती है ये सजा

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2022

विमान में सिगरेट और बीच सड़क पर शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद यूट्यूबर बॉबी कटारिया मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस ने उनकी शराब पीते वाली वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक वायरल वीडियो में बॉबी कटारिया बीच सड़क पर बड़े आराम से शराब पीते नजर आए। दावा किया गया कि ये वायरल वीडियो उत्तराखंड के किसी इलाके का है। जिसके बाद वहां की पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए। इसके साथ ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच में वीडियो के सही  पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं स्पाइसजेट के विमान में वॉडी विल्डर र बॉबी कटारिया का सिगरेट पीते हुए वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 2 हजार कारतूस, 6 गिरफ्तार

सफाई में कटारिया ने कही ये बात

बॉबी कटारिया ने कहा कि रियल फ्लाइट में लाइटर लेकर जाना संभव ही नहीं है। वह उनके शूट के दौरान का विदेश का विडियो था, जिसे लोगों ने कुछ फ्लाइट का बताकर वायरल कर दिया। एयरपोर्ट पर इतनी सिक्यॉरिटी होती है कि वहां लाइटर ले जाना संभव ही नहीं। उत्तराखंड में बीच सड़क शराब पीने वाले विडियो पर उन्होंने कहा कि याद ही नहीं है कि यह कितना पुराना है। कुछ लोग बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई