Russia में लापता हेलीकॉप्टर में सवार 17 लोगों के शव बरामद, मलबे का पता चला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2024

मॉस्को। रूस के सुदूर पूर्व में लापता हेलीकॉप्टर पर सवार 22 लोगों में से 17 के शव बरामद कर लिये गये हैं। रूस के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर के मलबे का भी पता लगा लिया गया है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि 17 लोगों के शव पाए गए हैं और बचावकर्मी शेष लोगों की तलाश में जुटे हैं।

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘हवाई सर्वेक्षण करके लापता हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाया गया है। यह उस स्थान के निकट 900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां से इससे आखिरी बार संपर्क हुआ था।’’

हेलीकॉप्टर पर सवार यात्रियों या चालक दल के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। रूस की संघीय वायु परिवहन एजेंसी ने इसके पहले एक बयान में कहा था कि एमआई-आठ हेलीकॉप्टर ने शनिवार को कामचटका क्षेत्र में वाचकाज़ेट्स ज्वालामुखी के करीब उड़ान भरी, लेकिन निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचा। इसमें कहा गया है कि उसका मानना ​​है कि विमान में 19 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। एमआई-आठ दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है जिसे वर्ष 1960 में बनाया गया था। इसका रूस समेत अन्य देशों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा