झारखंड के गिरिडीह में 36 वर्षीय व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के शव मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2025

 झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार सुबह 36 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के शव उनके घर में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा कि यह आशंका है कि व्यक्ति ने पहले अपने तीन बच्चों का गला घोंटकर उनकी हत्या की और फिर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना खुखरा थाना क्षेत्र में हुई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भेजी गई है। सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी।’’ ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति राजमिस्त्री के रूप में काम करता था और उसकी पत्नी शनिवार को अपने मायके गई हुई थी।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!