रूस की नदी में डूबे सभी चार छात्रों के शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2024

जलगांव। रूस के अधिकारियों ने वोल्खोव नदी में डूबे सभी चार भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं। महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जलगांव के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा, रूसी अधिकारियों ने बताया है कि चार जून को हुई घटना के पहले दो दिनों में दो छात्रों के शव बरामद किये जाने के बाद आज सुबह दो और शव बरामद किये गए। 

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र वोल्खोव नदी के किनारे टहल रहे थे, तभी वे पानी में प्रवेश कर गए। जिशान के पारिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तभी वह और तीन अन्य डूब गए। जिशान और जिया सगे भाई-बहन थे तथा जलगांव जिले के अमलनेर के रहने वाले थे। देसाले जलगांव जिले के भड़गांव से थे।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja