Palghar में पेड़ से लटके मिले विवाहित व्यक्ति और प्रेमिका के शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक विवाहित पुरूष और उसकी प्रेमिका ने अपने परिवारों द्वारा उनके रिश्ते का विरोध किए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नरेश लहू नडगे (35) और सारिका शंकर महाला (24) के शव मंगलवार को विक्रमगढ़ तालुका के सरशी गांव में एक पेड़ से लटके हुए पाए गए। उसने बताया कि दोनों एक दिन पहले किसी बहाने से अपने घरों से निकले थे।

पुलिस ने बताया कि नरेश विवाहित था और उसके दो बच्चे थे, जबकि सारिका अविवाहित थी। दोनों रिश्ते में थे, लेकिन उनके परिवारों और अन्य ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसके चलते दोनों अवसादग्रस्त थे। कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार को दोनों के शवों को एक पेड़ से लटके हुए देखा।

सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत गोले ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों ने एक साथ यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी ने परामर्श के माध्यम से ऐसे मुद्दों को हल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, यहां के ग्रामीण किसी भी तरह के सुधार के प्रति बहुत संवेदनशील और भावुक हैं और वे कोई भी चरम कदम उठा सकते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की ऐतिहासिक कप्तानी, सचिन तेंदुलकर से मिला खास तोहफा

T20 World Cup: Delhi में खाली स्टेडियम बने DDCA की मुसीबत, गैर-भारत मैचों से दर्शक नदारद

IPL 2026: RCB के वैकल्पिक होम वेन्यू की तलाश, DY पाटिल स्टेडियम रेस से बाहर

Olympic पोडियम पर भावुक हुए नॉर्वे के स्टार बायथलीट, कांस्य जीत के बाद निजी जीवन का सच बताया