जम्मू-कश्मीर के कठुआ में लापता तीन नागरिकों के मिले शव, जांच में जुटे सुरक्षा बल

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय लापता हुए एक किशोर सहित तीन नागरिकों के शव बरामद किए गए। ये नागरिक गुरुवार रात से लापता थे, जिसके बाद उन्हें खोजने के लिए कठुआ जिले के लोहाई मल्हार इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: 'मुगलों का इतिहास खत्म करने की हो रही कोशिश, वे यहीं दफन हुए', औरंगजेब विवाद पर बोले फारूक अब्दुल्ला

इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कठुआ जिले के एक गांव से तीन नागरिकों के लापता होने का मुद्दा उठाया था और सरकार से जवाब मांगा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य सतीश शर्मा ने बिलावर विधानसभा क्षेत्र के लोहाई मल्हार इलाके में लापता नागरिकों के बारे में सदन को सूचित करने के लिए व्यवस्था का प्रश्न उठाया। शर्मा ने कहा, ‘‘मैं आपको तीन नागरिकों के लापता होने के बारे में सूचित करना चाहता हूं और हम इस संबंध में सरकार से जवाब चाहते हैं।’’ विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथेर ने जवाब में कहा कि प्रश्नकाल शुरू हो चुका है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रश्न बाद में लिया जाए।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब