जम्मू सुरंग हादसे में मारे गए दो श्रमिकों के शव बंगाल में उनके गांव लाये गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

जलपाईगुड़ी/कोलकाता। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन में गत 19 मई को एक निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से मारे गए पांच प्रवासी मजदूरों में से दो के शव मंगलवार को जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी स्थित उनके गांव लाये गए। जादव रॉय और गौतम रॉय (दोनों 22-23 वर्ष की आयु) के शव गांव लाये गए जहां उनके रिश्तेदार और मित्र श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए थे। बाद में दिन में ग्रामीणों की मौजूदगी में एक स्थानीय श्मशान में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर का मुद्दा गंभीर, लेकिन उस पर कोई बात नहीं करना चाहता: हिना रब्बानी खार

रॉय ने दुर्घटना में मारे गए जिले के तीन अन्य प्रवासी मजदूरों के परिजनों से भी मुलाकात की। इनमें गौतम रॉय, सुधीर रॉय और परिमल रॉय शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से एक के बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं, जबकि दूसरे की पत्नी और सास हैं। हम इन सभी परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।’’ इस बीच सुरंग हादसे की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

प्रमुख खबरें

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों है खास, भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है विधान

Election Commission के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों का Jantar Mantar पर प्रदर्शन

Rishabh Pant मध्यक्रम के लिए बिल्कुल सही विकल्प, Sourav Ganguly ने जताया भरोसा