मुंबई निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति का शव ठाणे में नाले से मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2024

मुंबई के पवई निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव रविवार को ठाणे शहर में एक नाले से मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ठाणे महानगरपालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष को शाम करीब साढ़े पांच बजे कोल्शेत के एक नाले में एक शव होने की सूचना मिली।

ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों ने व्यक्ति का शव बाहर निकाला, जिसकी पहचान राजू बंसी अखाड़े के रूप में हुई है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, अखाड़े कोल्शेत क्षेत्र में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलने आए थे। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और कपूरबावड़ी पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

IRCTC का तोहफा: कम बजट में करें Ayodhya, Kashi और Ganga Sagar की दिव्य यात्रा, जानें पूरा Tour Package.

Dhurandhar The Revenge Trailer | धुरंधर 2 का सबसे बड़ा सस्पेंस: क्या जिंदा है रहमान डकैत? ट्रेलर के इस सीन में छिपे दिखे अक्षय खन्ना

US Job Cuts 2026 | अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर युद्ध की मार! फरवरी में 92,000 नौकरियों की कटौती, बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 4.4%

Bihar Politics: नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश का कटाक्ष, कहा- हम तो PM पद से चाहते थे विदाई