बांदा में 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2022

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक ने बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। हालांकि, युवक के परिजनों ने हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बदौसा थाने के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कृपाशंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह बबूल के पेड़ से बंधे रस्सी के फंदे के सहारे लटके शव को बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शव की पहचान सुशील यादव (24) पुत्र गोरेलाल के रूप में हुई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान