डूंगरपुर में युवती का शव कुएं में मिला, शनिवार को होनी थी शादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2025

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शुक्रवार को 21 साल की एक युवती का शव घर के पास कुएं में मिला। युवती की शनिवार को शादी होनी थी। पुलिस के अनुसार, युवती के पिता नारायणलाल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

यह घटना शिवराजपुर गांव में हुई जहां नेहा प्रजापत का शव उसके घर से बमुश्किल 100 मीटर दूर एक कुएं में मिला। उसकी शनिवार को शादी होनी थी। घर में शादी के कार्यक्रम चल रहे थे तभी वह लापता हो गई।

पुलिस ने बताया कि नेहा के परिवार वालों का कहना है कि वह अपनी शादी को लेकर खुश थी। परिजनों ने नेहा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

नितिन नबीन के दौरे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष बोले: आज इतिहास रचा जाएगा

Bangladesh की GDP मचा भूचाल, भारत के आगे जोड़ेगा हाथ

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज! कांग्रेस से गठबंधन करेगी NCP? अजित पवार ने इस नेता को मिलाया फोन

Bangladesh में उथल-पुथल के बीच ISI ने बनाई खतरनाक योजना! भारत में लाखों लोगों को धकेलने की तैयारी