अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर के निवासी मनोज कुमार वर्मा (25)का शव गांव के निकट फांसी के फंदे मेंपेड़ से लटकता हुआ मिला।

युवक की हाल ही में शादी हुई थी और वह बुधवार रात करीब नौ बजे ‘आर्केस्ट्रा’ देखने के लिए घर से निकला था। थाना जामो के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री