Uttar Pradesh के बलिया में लापता मजदूर का शव तालाब में मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट - अतरडरिया तिराहे के समीप, सड़क किनारे एक तालाब में मंगलवार की शाम एक मजदूर का शव मिला जो सोलह दिन पहले लापता हुआ था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक तालाब में एक युवक का शव मिला है। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

शव की शिनाख्त सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के शिवशंकर नट (40) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उन्होंने बताया कि शिवशंकर नट गत 11 जनवरी को घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। शाम को वह घर नहीं लौटा तो दो दिनों तक परिजनों ने उसे तलाश किया। इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिलने पर सहतवार थाना में 13 जनवरी को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी