टेक्सास के स्कूल में मारी गयी पाकिस्तानी किशोरी का शव कराची पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2018

कराची। टेक्सास के सांता फे हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में मारी गयी 17 वर्षीय पाकिस्तानी किशोरी का शव कराची शहर पहुंच गया जिसके बाद आज यहां नमाज-ए-जनाजा अदा की गयी। सांता फे हाई स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में मारे गये 10 छात्रों और कर्मचारियों में सबिका भी शामिल थी। स्कूल में हमला करने का आरोप 17 वर्षीय दिमित्रिओस पगाउर्टिस पर लगाया गया है और उसे जनसंहार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

डॉन न्यूज ने खबर दी है कि नमाज-ए-जनाजा कराची के हकीम सईद ग्राउंड में अदा की गयी। उसे शाह फैसल कॉलोनी के अजीमपुरा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। किशोरी का शव कराची हवाई अड्डे पर पहुंचा। कराची की साबिका अमेरिकी विदेश मंत्रालय की छात्रवृत्ति पर टेक्सास में सांता फे हाई स्कूल में पढ़ रही थी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA